टाइगर श्रॉफ पर चलीं थी 5 राउंड गोलियां, गनपाउडर से झुलसा हाथ… शिंदे बोले-किसी को बख्शेंगे नहीं
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर खबर सामने आ रही है कि मुंबई के जुहू में उन पर जानलेवा हमला किया गया. गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की खबर है.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. उन पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है. मुंबई के जुहू में एक्टर पर गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है. टाइगर पर जानलेवा हमले की खबर के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है.
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर को मुंबई पुलिस ने भी कंफर्म किया है. ANI के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई में हुई इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सेफ हैं. वो किसी भी तरह से घायल नहीं हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, फायरिंग की घटना के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है.
3...
