फिल्म सिटी में लगी भीषण आग: ‘हसल 5’, ‘रामायण’ सहित चपेट में आया फिल्म और TV शो का कई सेट, जलकर हुआ खाक, देखिए
Film City at Fire Video : मुंबई | मुंबई के फिल्म सिटी का चौका देने वाला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि ' हसल 5 ' और रणबीर कपूर की फिल्म ' रामायण ' के सेट सहित तीन फिल्म और TV शो के सेट पर भीषण आग लगी है। इतना ही नहीं आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में घने काले धुएं का गुबार फैल गया। सोशियल मीडिया पर इस घटना के कई खौफनाक वीडियो सामने आए है , जिनमें सेट का एक हिस्सा धू - धू कर जलता हुआ नजर आ रहा है।
दरअसल , सोमवार 5 अक्टूबर को शाम 4.02 बजे गोरेगांव ईस्ट फिल्म सिटी में रिलायंस मीडिया वर्क्स और प्राइम फोकस के पीछे लेवल 1 की आग लगने की सूचना मिली। BMC के मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार , आग प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे 100*20 फुट के एक अस्थायी सेट में बने PCR यूनिट में लगी थी। आग बिजली की वायरिंग , इंस्टालेशन और केबल के साथ साथ दरवाजों , लकड़ी के तख्तों, AC यूनिट , बांस...
